Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गणतंत्र केवल एक प्रणाली मात्रा नहीं अपितु यह युवा ऊर्जा का उत्सव है और युवाओं के विचार और कर्म ही भारत के सुनहरे भविष्य की दिशा तय कर सकेंगे: संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0013

जमानिया( गाज़ीपुर)। सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवसजमानिया। कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित कुमार सिंह ने भारतीय संविधान और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय की 18 वर्षों की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों को विद्यालय की प्रगति के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्षों पर आधारित एकांकी नाटक ने सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा, देशभक्ति गीतों और नृत्यों ने समारोह की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। दर्शकों और उपस्थित छात्रों ने इन प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक श्री अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह और प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह उपस्थित रहे।

इस वर्ष की चैम्पियंस ट्रॉफी मार्स हाउस ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर अपने नाम की। मार्स हाउस के हाउस मास्टर श्री संदीप कुमार और हाउस मिस्ट्रेस सुश्री आयशा खातून की नेतृत्व क्षमता को सभी ने सराहा। वीनस हाउस को रनर-अप ट्रॉफी और ज्यूपिटर हाउस को तृतीय स्थान मिला। विजेता हाउस को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान करते हुए चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह ने छात्रों की मेहनत की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ और कर्मचारी गण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण माहौल में हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तिरंगा हमारा गौरव है और यह हमें एकता और देशभक्ति की सीख देता है, सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
Next: डिवाइन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.