गाज़ीपुर। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, कस्बा/बाजारों आदि स्थानों पर पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की तलाशी ली गई। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा पैदल गश्त (रूट मार्च) करने के मुख्य उद्देश्य:
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना: क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति से अपराधियों पर दबाव बनता है और सुरक्षा की भावना बढ़ती है।
अपराध की रोकथाम: संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर चोरी, लूटपाट, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों को रोका जा सकता है।
जनसंपर्क बढ़ाना: पुलिस स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याएं समझ सकती है और भरोसा कायम कर सकती है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखना: भीड़भाड़ वाले इलाकों, त्योहारों या किसी विशेष आयोजन के दौरान पुलिस पैदल गश्त करके शांति सुनिश्चित करती है।
आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया: किसी भी अप्रत्याशित घटना या आपराधिक गतिविधि के मामले में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकती है। यह गश्त आमतौर पर बाजारों, संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और रिहायशी क्षेत्रों में की जाती है।