Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला पंचायत की सामान्य बैठक संपन्न

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0023

गाजीपुर।  जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में 11:00 बजे से प्रारम्भ हुयी। मा० अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पिछली बैठक दिनांक 05 मार्च 2024 की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसपर उपस्थित सभी मा0 सदस्यगण द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी।

चर्चा के दौरान मा0 सदस्यगण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पुनरीक्षित बजट प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0 -716682002.00 का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0- 1254036121.00 सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला पंचायत की लाईसेंस शुल्क से सम्बन्धित उपविधि में संशोधन करने के लिए कुछ शर्तों के साथ सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन की स्वीकृति सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभव एवं सम्पत्ति कर की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया।

आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त जनपद स्तर पर सड़क निर्माण हेतु तथा शासन स्तर से प्राप्त याचिका समितियों एवं अन्य प्राप्त प्रस्तावों पर कार्य कराये जाने हेतु सदस्यों द्वारा असहमति प्रदान की गयी। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन चोचकपुर मेले के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की गयी। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन मुहम्मदाबाद एवं जमानियाँ मोड़ बस स्टैण्ड पर शुल्क वसूली नीलामी के माध्यम से कराये जाने की स्वीकृति सदन द्वारा पारित किया गया। जिला पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन/किराया से सम्बन्धित प्रस्तावित उपविधि के अनुमोदन की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गयी।

जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान मा० सदस्यगण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं को निराकरण करने हेतु अपील की गयी, जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु सदन में आश्वासन दिया गया। जल शक्ति मिशन की परियोजनाओ के चलते खोदी गयी सड़कों के मरम्मत कराये जाने की मांग मा० सदस्यगण द्वारा मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से की गयी। विद्युत संबंधी जनपद की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित निदान किये जाने की मांग मा० सदस्यगण द्वारा सदन में की गयी।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत, अफजाल अंसारी, ओम प्रकाश सिंह, बेदी राम, परियोजना निदेशक राजेश यादव, मा० प्रमुख श्रीमती सीता सिंह, ब्लॉक मरदह, सदस्य, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। अन्त में मा० अध्यक्ष द्वारा उपस्थित मा० सासद, मा० विधायकगण एवं मा० सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सशक्त समाज की नींव, सतर्क पुलिस की पहचान
Next: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.