Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जागरूकता सुरक्षा की पहली सीढ़ी है, साइबर सुरक्षा को व्यक्तिगत स्वच्छता समझें और हर दिन इसका पालन करें: पुलिस अधीक्षक

ब्यूरो 28-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250128-WA0033

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा MOUNT LITERA JEE SCHOOL  में साइबर जागरुकता अभियान चलाकर छात्र/छात्राओं को सरकारी योजनाओं के नाम पर, यूपीआई एकांउण्ट टेक ओवर, एटीएम कार्ड स्कैमिंग,चाइल्ड पोर्नोग्राफी,केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर,सोशल मीडिया पर दूसरे व्यक्ति का प्रोफाइल फोटो लगाकर फ्रांड इत्यादि के नाम पर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे साइबर जागरुकता अभियान के तहत जागरुक करते हुए अपने अभिवावको एवं अपने आस-पास के लोगों को साइबर के बारे में पूरी जानकरी देने की बात कही ताकि साइबर फ्राड से बचा जा सके ।

आगे उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम जनता को साइबर सुरक्षा और डिजिटल तकनीकों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, इसलिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इससे बचने के लिए हम कुछ बातों का खास ख्याल रख सकते हैं जैसे:

कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय सतर्क रहें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत साइबर सेल को करें।

सरकार और निजी संगठन इस अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। सुरक्षित डिजिटल समाज केनिर्माण के लिए हम सभी को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी थाना साइबर सेल आदि अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर छोटी प्रक्रिया का पालन करना एक बड़े उद्देश्य की पूर्ति करता है और ईवीएम गोदाम का निरीक्षण इसी प्रकार लोकतंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता है: जिलाधिकारी
Next: दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा सफल गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.