गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम० गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया गया। निरीक्षण के दौरान ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी(जिला निर्वाचन अधिकारी) ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया और ई०वी०एम० गोदाम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कमरों के साफ-सफाई हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता तथा अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) गोदाम का मासिक निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और उचित रखरखाव सुनिश्चित करना है। इस दौरान सुरक्षा जांच, स्टॉक की जांच, मशीनों की स्थिति समेत ईवीएम और वीवीपैट की भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त नहीं हैं।निरीक्षण के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसमें गोदाम की स्थिति, मशीनों का स्टेटस और अन्य आवश्यक टिप्पणियां शामिल होती हैं।