Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, विभिन्न परियोजना का किया शुभारंभ

ब्यूरो 28-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास खण्ड बाराचवर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर डेहमा मॉडल गॉव का स्थलीय निरीक्षण कर वहां विभिन्न योजना/परियोजना का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने आज मॉडल गॉव ताजपुर डेहमा वि0ख0 बाराचवर में पहुचकर वहां बनाये गये स्वम सहायता समूह शेड एवं अमृत सरोवर तालाब, आर0आर0सी सेन्टर का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर बने अमृत सरोवर जो एक आकर्षण का केंद्र है, जहां पर शाम को लोगो के टहलने व बैठने की व्यवस्था है, जल संरक्षण हो,  हमारा पर्यावरण संतुलित हो और लोग स्वस्थ रहें इसके लिए ऐसे अमृत सरोवर बहुत ही जरूरी हैं। आगे उन्होंने महिलाओं की आजीविका के लिए बनाये गये स्वयं सहायता समूह की भी सराहना की जिसका प्रत्येक गांव में शेड निर्माण हो रहा है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह मे जुड़ी महिलाए अपनी आजीविका के लिए विभिन्न कार्य करते हुए स्वावलंबी बन रही हैं। उनके लिए यह एक सुरक्षित कार्य स्थल है। यहां पर आकर समूह की महिलाएं कार्य कर सकती हैं, और अपनी आमदनी बढ़ा सकती है। इसी प्रकार गॉव में आर0आर0 सी सेंटर तैयार किया गया है जिससे गांव के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। जिससे गांव साफ एवं स्वच्छ रहे, इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा कि अपना कूड़ा इधर उधर न डालकर गांव में ग्राम प्रधान के माध्यम से लगाए गए डस्टबिन में ही डालें। इसी प्रकार यहां पर आंगनबाड़ी केन्द्र तैयार है जिसमे बच्चों के लिए किट प्रदान किया जाता है। जिसमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे के पढ़ने एवं पढ़ाने का पूरा समान है। जिससे बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर सके। यहां के स्कूल मे कायाकल्प योजना के सारे मानक पूरे है तथा यह ब्लॉक एवं जनपद के लिए एक मॉडल स्कूल है। उन्होने कहा कि बाराचवर एक महत्वाकांक्षी ब्लॉक है जो कि पहले के सर्वे में कई मापदंडों में पीछे था इसको भारत के नीति आयोग एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ब्लॉक में लिया गया है, इसके लिए आवश्यक है कि ऐसे ब्लॉक के हर क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य हो जिससे ब्लॉक विकास के क्षेत्र मे सबसे आगे पहुंचे। उन्होने ग्राम प्रधान से गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणो को इन योजनाओ केे बारे मे अवगत कराने को कहा जिससे लोगों को इसके महत्व के बारे में पता चले एवं वे इसका सदुपयोग करें ।अंत में उन्होने कार्यक्रम के दौरान ताजपुर डेहमा के ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों को कार्य करने एवं सहयोग करने के लिए बधाई दी।

इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, डी सी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी बाराचॅवर, एडीओ पंचायत एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
Next: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ नफर अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.