Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

ब्यूरो 28-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250128-WA0038

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के आलोक में जिला सहकारी विकास समिति (डी सीडीसी) की बैठक की कलेक्ट्रेट सभागार (रायफल क्लब) में सम्पन्न हुआ।

बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि पशुपालक, मत्स्य, पालक किसानों को समिति सदस्य बनाकर कम व्याज दर 4 प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वी-पैक्स/समिति स्तर पर जनऔषधि केन्द्र की स्थापना करके किफायती दर पर दवायें उपलब्ध कराना, जनसेवा केन्द्र 42 से बढाकर 60 तक ले जाना एवं समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त करना, बी-पैक्स समिति को दुग्ध संग्रहण केन्द्र के रूप में विकसित कर क्षेत्र के पशुपालकों को आर्थिक रूप से सबल बनाना, इफको द्वारा ड्रोन से उर्वरक का छिड़काव की उपलब्धता जनपद के सभी विकासखण्डों में सुनिश्चित करना एवं समितियो पर ड्रोन सेवा का कार्य कराना मुख्य सूची में शामिल है। आगे उन्होंने कहा कि जनपद के जिस समिति पर सहकारिता के सभी नवीन कार्य हो, उनको माडल पैक्स के रूप में चयनित करना एवं क्षेत्र पंचायत से उन समितियों का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड स्तर पर पशुपालन विभाग द्वारा बी-पैक्स पर कैम्प लगाकर पशुओं के टीकाकरण एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया जाएगा।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने ए0आर0 कॉपरेटिव को निर्देशित किया की चौपाल लगाकर सहकारिता विभाग के लाभ के बारे में जानकारी दी जाय तथा जिससे अधिक से अधिक समिति का गठन किया जा सके व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ए0आर0कॅापरेटिव एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला पंचायत की सामान्य बैठक संपन्न
Next: डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, विभिन्न परियोजना का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.