Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रीड़ा छात्रावास के वर्ष 2025-26 प्रवेश हेतु विभिन्न तिथियों में आयोजित कराए जायेंगे ट्रायल्स

ब्यूरो 28-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250128_203640_Google

गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के वर्ष 2025-26 में प्रवेश हेतु उल्लेखित खेलों के जिला/मण्डल स्तरीय ट्रायल्स निम्न तिथियों में जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किये जायेगे।

• जिसमें बालक वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी  20 फरवरी 2025,

• बालिका वर्ग के जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती 22 फरवरी 2025,

• बालक वर्ग के वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस 20 फरवरी 2025,

• बालिका वर्ग के वॉलीबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस 22 फरवरी 2025,

• बालक वर्ग क्रिकेट 21 फरवरी 2025,

• बालक वर्ग कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स 24 फरवरी 2025,

• बालिका वर्ग कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स 25 फरवरी 2025,

• बालक वर्ग बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल 24 फरवरी 2025 तथा

• बालिका वर्ग हैंडबॉल 25 फरवरी 2025 को सम्पन्न किया जायेगा।

अरविन्द्र यादव क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छूक बालक/बालिकाओं से अनुरोध किया है कि खेलों के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु पात्रता में आयु दिनांक 01 अप्रैल 2025 को 15 वर्ष से कम हो तथा जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेल में 12 वर्ष से कम आयु होना अनिवार्य है। अर्थात जिम्नास्टिक व तैराकी खेलों में जन्म दिनांक 01 अप्रैल 2013 से पूर्व का न हो एवं अन्य खेलों में दिनांक 01 अप्रैल 2010 से पूर्व का न हो।

आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यार्थी को खेल साथी पोर्टल (Khel Sathi Portal) पर लॉगिन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। ट्रायल्स वाले दिन आनलाइन किये गये फार्म की पूर्ण प्रति कार्यालय में जमा करने के पश्चात ही ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी सुदामा राम, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर- 9451596360 पर कर सकते है। बास्केटबाल/वॉलीबाल खेलों में बालकों की लम्बाई 175 सेमी0 एवं बालिका की लम्बाई 165 सेमी0 होना आवश्यक है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा सफल गिरफ्तारी
Next: हर अवसर आपके दायित्व की परीक्षा है और त्योहारों में प्रशासन की सफलता ही लोगों के विश्वास का मापदंड होती है: एसपी डॉ0 इरज राजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.