
गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौनी अमावस्या एवं अन्य स्नान पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ददरी घाट का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया तथा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।
त्योहारों के दौरान प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इन अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं, और व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।त्योहारों के दौरान प्रशासन की सतर्कता और कुशल प्रबंधन यह सुनिश्चित करता है कि लोग शांति, सुरक्षा और खुशी के साथ त्योहार मना सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।