गाजीपुर। थाना मरदह पुलिस टीम द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी मटेहूं उ0नि0 डा0 सत्येन्द्र कुमार यादव पूरी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे इस दौरान मटेहूँ चट्टी से अभियुक्त अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 22/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
अमरजीत यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम हरिकरनपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष।
बरामदगी:
01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 डा0 सत्येन्द्र कुमार यादव मय हमराह चौकी प्रभारी मटेहूं थाना मरदह जनपद गाजीपुर।