Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति, भाईचारा ,साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है, महापुरुषों का अपमान करना इनके खून मे है : जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

ब्यूरो 30-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250130-WA0045

गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की हर विधान सभा मे सेक्टरवार पीडीए चर्चा कार्यक्रम की कड़ी मे सदर विधान सभा के कुसुम्हीं कलां,जमानियां विधान सभा के पचौरी, जंगीपुर विधान सभा के तियरा,अड़रिया और रूहीपुर, मुहम्मदाबाद के मनरा और जखनियां विधान सभा के कृष्णा चौहान बस्ती,मुबारकपुर, चकमलूक गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी।

मुहम्मदाबाद विधान सभा के मनरा गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी से देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर किये जा रहे हर हमले का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति,भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है। इस सरकार के पास मंदिर-मस्जिद के अलावा और कोई मुद्दा नही है ।आज देश मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग मे जल रहा है लेकिन यह संवेदनहीन सरकार का देश के गरीबों से कुछ भी लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और देश की धर्म निरपेक्षता और गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा के के लिए बाबा साहब के संविधान को बचाना होगा। समाजवादी पार्टी सदैव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। अमित शाह के बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना भाजपा के खून मे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे चारों तरफ अंधेरगर्दी फैली हुई है। गरीबों का कोई पुरसाहाल करने वाला नही है। खराब कानून व्यवस्था के चलते कोई सुरक्षित नही है। आम आदमी की बात कौन करे बैंक भी सुरक्षित नही है। बहन बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बढ़ती महंगाई के चलते गरीब खुन के आंसू रो रहा है।

उक्त पीडीए चर्चा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अवधेश यादव, गोवर्धन यादव, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव, अनिल यादव, जै हिन्द यादव, कमलेश यादव, प्रभुनाथ राम, परशुराम बिंद, सूरजराम बागी,सदानंद कन्नौजिया,बृजेश शर्मा,अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,प्रदीप प्रजापति,सीताराम प्रजापति,अवध बिन्द, रूस्तम अली,सुमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार केवल पैसे की चोरी नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की भी चोरी है, टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर पत्रकार व कर्मियों के बीच हुई भिड़ंत
Next: कवि हरिनारायण हरिश हुए सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.