Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भ्रष्टाचार केवल पैसे की चोरी नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की भी चोरी है, टोल प्लाजा पर अवैध वसूली को लेकर पत्रकार व कर्मियों के बीच हुई भिड़ंत

ब्यूरो 30-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250130-WA0042

गाजीपुर। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गाजीपुर जनपद के बिरनो थाना अंतर्गत जिला टोल प्लाजा पर गत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली को लेकर दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों को मारने पीटने व वापस आने पर देख लेने की धमकी भी दी गई।जिसके संबंध में संबंधित पीड़ित की तहरीर पर बिरनो पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि बीते 7 दिसंबर 2024 को पत्रकार श्रीराम जायसवाल अपने एक अन्य पत्रकार मित्र वेद नारायण मिश्रा व अन्य साथियों के साथ वाराणसी जा रहे थे। बिरनो टोल प्लाजा पर गाड़ी संख्या यूपी 54 AU 5455 पर फास्ट टैग होने के बावजूद कर्मियों द्वारा नगदी पैसा मांगा जा रहा था। पीड़ित ने कहा कि फास्टैग में पर्याप्त पैसा है आप उसे स्कैन कर लीजिए, मेरे द्वारा नगदी नहीं दिया जाएगा। इस बात पर टोल प्लाजा कर्मी उलझ गए और देखते ही देखते लगभग 8 से 10 संख्या में गुंडे प्रवृत्ति के युवक आ गए। उदंड युवक पत्रकारों से गाली गलौज दुर्व्यवहार करने लगे और गाड़ी से खींचकर मारने की धमकी देने लगे। लगभग 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर गाड़ियां रुकी रही। अंततः फास्ट टैग से पैसा काटने के बाद गाड़ियों को छोड़ा गया। लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों के तथाकथित सरदार झब्बू बाबा द्वारा कहा गया कि वापस आओ तो घेरकर पीटेंगे।

इस घटना की जानकारी पत्रकारों द्वारा तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर भी दिया गया। इसके साथ ही कई जगह ई मेल व रजिस्ट्री कर शिकायत दर्ज कराई गई । बिरनो पुलिस द्वारा 29 जनवरी 2025 को संबंधित लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित पत्रकार श्रीराम जायसवाल ने बताया कि उक्त टोल प्लाजा पर तैनात किसी भी कर्मचारी व युवकों के पास कोई परिचय पत्र नहीं रहता है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पता कि यह उदंड गुंडे हैं या कर्मचारी, जबकि यह टोल प्लाजा के नियमों का शख्त उल्लंघन है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के चरित्र का भी सत्यापन होना चाहिए, लंबे सड़क युवकों द्वारा राहगीरों से गुंडागर्दी सरेआम लूटपाट को बढ़ावा देता है।

इसकी शिकायत पीएमओ, गृहमंत्री व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी लिखित रूप से की गई है। गाड़ी पर फास्टैग स्टीकर होने के बावजूद नगद पैसा वसूलने की कवायद एक बड़े घोटाले का संकेत व विषय है। गत दिनों पूर्वांचल के 26 टोल प्लाजा चिन्हित किए गए हैं जहां नकली सॉफ्टवेयर लगाकर नगद भुगतान का पैसा जेब में रख लिया जाता था। जिसका करोड़ों का घोटाला अभी उजागर हुआ है। वहीं बिरनो स्थित टोल प्लाजा पर कुछ माह पूर्व एक मरीज के परिजनों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। श्रीराम जायसवाल द्वारा बताया गया कि उक्त टोल प्लाजा कर्मी राहगीरों के साथ अपराधियों व लुटेरे जैसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यू.पी.सी.ए. 2025-26 के क्रिकेट ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में परिवर्तन
Next: भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति, भाईचारा ,साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है, महापुरुषों का अपमान करना इनके खून मे है : जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.