गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा पुलिस के जवानों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदो की स्मृति में 02 मिनट का मौंन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नमन है उन सभी वीर शहीदों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्र कराने में योगदान दिया। उनके बलिदान और त्याग के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, सुखदेव, खुदीराम बोस, मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और अनगिनत अन्य क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना देश के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति हंसते हंसते दे दी। उनकी वीरता और बलिदान देश सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।