गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र के अधिकांश बच्चे आगे की पढ़ाई में व्यस्तता के दृष्टिगत तथा समस्त जिला क्रिकेट संघों के अनुरोध के आधार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण तिथि को 05 फरवरी 2025 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसके संबंध में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने मंडल के समस्त खिलाड़ियों से अपील की है, पूर्वांचल विशेषकर आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के सभी इच्छुक खिलाडी https://registration.upca.tv/login लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण अंतिम निर्धारित तिथि 05 फरवरी 2025 तक पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण की पुष्टि करा लें। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल सहित गाजीपुर मंडल का कोई भी प्रतिभाशाली ट्रायल से वंचित न रह जाए इस उद्देश्य से पंजीकरण के समयसीमा में वृद्धि की गयी है। अंतिम समय को देखते हुए भविष्य में होने वाली असुविधा से बचने के लिए सभी खिलाडी शुल्क भुगतान की पुष्टि हेतु स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मंडल कार्यालय आकर मुहर सहित भुगतान प्राप्ति हस्ताक्षर करा लें। पंजीकरण में आने वाले किसी भी असुविधा, ऑनलाइन अथवा नगद भुगतान हेतु खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) से सम्पर्क कर सकते हैं।