गाजीपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल पर 01 फरवरी 2025 से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2025 तक है। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है।