Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगलगी ने बेघर कर दिए कई परिवार

ब्यूरो 01-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250201-WA0016

रेवतीपुर(गाज़ीपुर)। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के डारीडीह गाँव स्थित राजभर बस्ती में बीते शुक्रवार की देर रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते गाँव में अफरातफरी मच गई। आग के तांडव के कारण तीन लोगों की छह आवासीय झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से 15 बकरियां झुलसकर मर गई। इसके अलावा पांच साइकिल,घर गृहस्थी का सामान,कपडा,जानवरों का चारा, चारपाई, पांच हजार नगदी, महत्वपूर्ण कागजात, समेत कई क्विंटल खाद्यान्न आदि सब आग की भेंट चढ गया।

इस भीषण अग्निकांड के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं। ग्रामीणों ने इस अगलगी की जानकारी डायल 112 को दिया, जिसके बाद थानाध्यक्ष दीपक कुमार पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत से कई घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सबकुछ आग की भेंट चढ़ चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक इस हादसे की सूचना राजस्व कर्मियों को दे दी गई है, लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि ‌लोग दुबारा अपने आशियाने का घर बना गुजर बसर कर सके । ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग आग की घटना से प्रभावित हुए है उनमें गंगा राजभर की दो आवासीय झोपड़ी दो साइकिल जल गई जबकि 12 बकरियां आग की चपेट में आने झुलसकर मरने के साथ ही घर गृहस्थी का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

इसी तरह सरजू राजभर की दो आवासीय झोपड़ी एक साइकिल, खाद्यान्न, कपडा जल गया जबकि तीन बकरियां भी जलकर मर गई। इसी तरह जमुना राजभर की भी दो आवासीय झोपड़ी दो साइकिल,पांच हजार नगदी के अलावा खाद्यान्न, घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख होने से तीनों पीड़ित परिवार पूरी तरह से खुले आसमान के नीचे आ गये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत , चालक मौके से फरार
Next: एक शिक्षित और आत्मनिर्भर नारी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है, क्योंकि केवल हिम्मत और आत्मरक्षा से ही असली स्वतंत्रता मिल सकती है

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.