Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर की मौत , चालक मौके से फरार

ब्यूरो 01-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250201-WA0015

रेवतीपुर(गाज़ीपुर)। थाना अंतर्गत नवली गाँव स्थित इंटरकालेज के समीप ताडीघाट- बारा नेशनल हाईवे पर बीते शुक्रवार की देर रात्रि को सरिया लदे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसके कारण उसपर बैठे मजदूर विजय बनवासी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी करवनिया थाना गहमर दब गया, और मौके पर अफरातफरी मच गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकठ्ठा हो गई, लोगों ने दबे मजदूर को किसी तरह से बाहर निकाला, जो खून से लथपथ दर्द से कराह रहा था, इस हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया।
सूचना मिलते ही आननफानन में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच किसी तरह घायल को वाहन से रेवतीपुर सीएचसी ले गये, जहाँ हालात गंम्भीर देख चिकित्सक ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहाँ इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया और इस हादसे की सूचना मृतक मजदूर के परिजनों को उसके घर करवनिया थाना गहमर दी।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन रोते-विलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गये। इधर पुलिस ने इस हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर रेवतीपुर थाना चली आई। मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर भदौरा की ओर से सरिया लादकर रेवतीपुर जा रहा था। इसी दौरान इंटरकालेज के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिसे देखते हुए चालक चलती गाडी से कूद गया। जबकि बैठा मजदूर कुछ समझ पाता इसके पहले ही ट्रैक्टर मार्ग किनारे खाईं में पलट गया। जिसके नीचे मजबूर दब गया था। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संपूर्ण समाधान दिवस का लक्ष्य है – समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत निवारण
Next: आगलगी ने बेघर कर दिए कई परिवार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.