Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार

ब्यूरो 02-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। तहसील क्षेत्र के सोनहरिया गांव में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बुजुर्ग पीड़ित राधेश्याम राय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे, बेटावर निवासी कुछ लोगों ने उनकी काश्तकारी जमीन में बिना अनुमति के पानी पटवन शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसे से मारपीट की। राधेश्याम राय आरोप है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में उन्हें जमीन का कब्जा दिलवाया जा चुका है, बावजूद इसके विपक्षीगण जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी उन्हें झूठे छेड़खानी और हरिजन एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बुजुर्ग पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी भूमि से अवैध रूप से रखा गया पुआल हटवाया जाए और झोपड़ी डालने की किसी भी कोशिश को रोका जाए। साथ ही, उन्होंने विपक्षीगण के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में नव विवाहिता के पति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next: तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.