Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र: सड़कों और सिंचाई व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता, समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी

ब्यूरो 04-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250204-WA0023

जमानियां। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और सिंचाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

इस संबंध में उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ताड़ीघाट रजवाहा के किनारे ग्राम सभा कालनपुर नहर पुलिया से ग्राम सभा जीवपुर नहर पुलिया तक करीब 6 किमी की पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन विभाग ने सात महीने पहले उस पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इस वजह से बरसात के दौरान एक स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कई लोग घायल हो गए थे। बसंत यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया और जिला पंचायत सदन में भी मामला उठाया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि सड़क से मिट्टी हटवाने के लिए तत्काल निर्देश जारी करें, अन्यथा वे लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बसंत यादव ने हरपुर माइनर की अधूरी सफाई को लेकर भी चिंता जताई। ताड़ीघाट-रजवाहा से रघुनाथपुर तक जाने वाली 9 किमी लंबी इस माइनर की शील्ट सफाई अधूरी रहने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। माइनर में बडे बडे घास भुस के साथ पेड भी गिर हुआ है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर उचित सफाई कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस माइनर से हरपुर, खिजिरपुर, कालनपुर, मथारा, ताजपुर मांझा, राघोपुर, चित्तावनपट्टी, मंझरिया, मतसा, रघुनाथपुर गांव की सिंचाई होती है।इस सड़क का उपयोग कालनपुर, खिजिरपुर, ताजपुर, जगदीशपुर, राघोपुर, चित्तावनपट्टी, मंझरिया, मतसा, जीवपुर आदि गांवों के लोग करते हैं। जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगता है, तो लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यूपी कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्र ने गोल्ड हासिल कर बढ़ाया परिवार और स्कूल का गौरव
Next: प्रखर समाजसेवी पंडित रामाधार मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.