Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रखर समाजसेवी पंडित रामाधार मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

ब्यूरो 05-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250205-WA0023

गाजीपुर। सिधौना में प्रखर समाजसेवी पंडित रामाधार मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीत मय पाठ किया गया। इस अवसर पर पांच सौ असहाय, निर्धन, दिव्यांग और वृद्ध, विधवाओं को कंबल वितरित किया गया।

मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन विभाग उ0प्र0 डॉ दयाशंकर मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग खासतौर पर गरीब, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मानवीय और आध्यात्मिक सम्मेलन है। प्राचीन भारत के निर्माण में प्रयागराज की केंद्रीय भूमिका रही है। यह शैव, शाक्त और वैष्णव संप्रदायों की मिलन भूमि है। साथ ही कला, साहित्य और संस्कृति के अभ्युदय का भी सूत्रधार है। अंतरराष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति और मानवीय परंपराओं का पालन करना हर देशवासी का प्रथम कर्तव्य है। उन्होने बिछुड़न नाथ महादेव धाम बभनौली में महा शिवरात्रि पर 22 फरवरी से 24 फरवरी तक होने वाले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक के पुण्यलाभ का महत्व समझाया। इस अवसर पर देवव्रत चौबे, देवराज सिंह, आशीष यादव, राघवेंद्र पाठक, रामतेज पांडेय, श्रवण कुमार मिश्र, कमलेश सिंह, रामजी पांडेय , गौरव राठी, संजीव शाह, आनंद अग्रवाल, डॉ हरदत शुक्ला, सुधीर त्रिपाठी, एवं प्रमोद राय उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र: सड़कों और सिंचाई व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता, समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी
Next: जुनून और प्रतिभा का संगम: खेल प्रतियोगिता का समापन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.