गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखोरी के निर्देश के क्रम में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सदर ब्लॉक के फतेउल्लाहपुर कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), दहेज़ प्रतिसेध, 181,112 आदि योजनाओं की जानकारी विस्तरित रूप से दी गई। जिसमें मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, चाइल्ड हेल्पलाइन से जिलासमन्यवक संतोष सिंह, अंशु राय, जीतेन्द्र दुबे आदि लोग शामिल रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 को शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य देश में लड़कियों के जन्म, शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसके मुख्य उद्देश्यों में लिंगानुपात सुधारना, शिक्षा को बढ़ावा देना,सामाजिक जागरूकता आदि शामिल है। यह योजना भारत में बेटियों के जन्म से लेकर उनके शिक्षा और विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्रभाव समाज में धीरे-धीरे सकारात्मक रूप से दिख रहा है, लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।