Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य चिकित्साधिकारी ने CHO और ANM की लापरवाही पर दिया कड़ा अल्टीमेटम

ब्यूरो 06-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250206-WA0009

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों में मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की नियुक्ति आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर की गई है। जिसका मुख्य काम कई तरह के रोगों का स्थानीय स्तर पर ही निदान करना होता है। लेकिन बहुत सारे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अपनी ड्यूटी से नदारत रहते हैं। इन्हीं सब को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में सभी ब्लॉकों के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, एएनएम, बीसीपीएम, बीपीएम ,एआरओ की एक उन्मुखीकरण बैठक एवं समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे के द्वारा ली गई ।

जिसमें यह बात निकल कर आई की बहुत सारे सीएचओ जो अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं अगर उन लोगों ने अपने कार्यों में सुधार नहीं लाया तो उनका वेतन रोकने के साथ ही आगे विभागीय कार्रवाई भी किया जा सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि मौजूदा समय में टीबी मुक्त अभियान के साथ ही अन्य कई तरह के अभियान और विभागीय कार्यों को ऑनलाइन पोर्टल पर करने का अभियान चल रहा है। जिसके लिए सभी एएनएम व सीएचओ को ईकवच एवं निश्चय पोर्टल पर मरीजों का डाटा ऑनलाइन करना है। इसको लेकर पूर्व में ही सभी को जानकारी दी गई थी । लेकिन बहुत सारे एएनएम और सीएचओ के द्वारा यह कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी को वार्निंग दिया गया है कि कार्यों में सुधार कर ले अन्यथा की स्थिति में उनका भी वेतन रोक कर विभागीय कार्रवाई किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से 100 डेज टीबी मुक्त अभियान जो 7 दिसंबर से 24 मार्च तक चल रहा है। जिसके तहत टीबी मरीजों के लिए निश्चय मित्र बनाना है। जिसके लिए पहले सीएचओ, एएनएम, और फिर ग्राम प्रधानों को भी निश्चय मित्र बनाया जाना है। इसके बारे में आए हुए को सीएचओ और एएनएम को किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने पर उन्हें वार्निंग दिया और बताया कि टीबी मरीजों का डायग्नोस्टिक हो जाने पर उन्हें ₹3000 और फिर 3 महीने का दवा हो जाने के पश्चात दोबारा ₹3000 दिया जाना होता है।साथ ही निश्चय मित्र के बनने के बाद टीबी मरीजों को उनसे जोड़ा जाता है । और उनके द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर उनके सेहत का ध्यान रखना होता है।

उन्होंने बताया कि निश्चय मित्र योजना के तहत अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ,राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी एसीएमओ सभी डॉक्टर को इस योजना के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर कार्य कर रहे हैं। आगे जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों को भी निश्चय मित्र योजना से जोड़ा जाएगा ताकि टीबी मरीजों के पोषण का ख्याल रखा जा सके। इस बैठक में डॉ मनोज सिंह, डॉ रवि रंजन ,डॉ संजय ,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, राघवेंद्र सिंह ,मिथिलेश सिंह,  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला: युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
Next: भूमि विवाद को लेकर पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.