Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूमि विवाद को लेकर पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

ब्यूरो 06-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के लोदीपुर खास में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मौजा लोदीपुर खास में भूमि खरीदी थी। जिसका दाखिल-खारिज पूरा हो चुका है। 4 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे जब वे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे तभी  कानूनगो मोहल्ला निवासी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे। पीड़ित के अनुसार विपक्षियों ने न केवल निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की, बल्कि मारपीट भी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि कानूनगो मोहल्ला के दो लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य चिकित्साधिकारी ने CHO और ANM की लापरवाही पर दिया कड़ा अल्टीमेटम
Next: जन-जन की भागीदारी से संवरेंगे क्षेत्र: ‘हमारी योजना, हमारा विकास’ पर चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.