Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

12वीं आर्चरी प्रतियोगिता: वाराणसी जोन में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

ब्यूरो 07-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250207-WA0033

गाजीपुर। जनपद में चल रही वाराणसी जोन की 12वीं आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 दिनांक-05 फरवरी 2025 से 07 फरवरी 2025 तक जनपद गाज़ीपुर में सम्पन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता में जनपद आजमगढ़, बलिया, भदोही, जौनपुर व गाजीपुर की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । किन्ही अपरिहार्य कारणों से जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, मऊ, व चन्दौली की टीम प्रतियोगिता में सम्मिलित नही हो सकी । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें खिलाड़ियो का अनुशासन उच्च कोटि का रहा ।

इस प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में हमारे गाजीपुर के एकलव्य एकेडमी जमानियां के निर्णायक मण्डल का अभूतपूर्व योगदान रहा है। जिसमें जनपद गाजीपुर ने कुल 175 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया तथा जनपद भदोही नें कुल 170 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसके साथ ही महिला वर्ग में गाजीपुर ने कुल 193 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद आजमगढ़ नें कुल 139 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । मुख्य अतिथि महोदय के समक्ष 30×50 मीटर मिक्स टीम प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव जनपद गाजीपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। आरक्षी राजित यादव जनपद भदोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग मिक्स में महिला आंकाक्षा त्रिपाठी ने प्रथम व महिला आरक्षी दीपा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डाँ0 ईरज राजा ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाडियों के खेल की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिये तथा समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के बाद वाराणसी जोन की 12वीं आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 के समापन की घोषणा की गयी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन महोदय, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर व निरीक्षक सुश्री गीता राय तथा अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: शीघ्र आयोजित होगा भव्य वैवाहिक समारोह”
Next: समर्पण और सेवा की सीख के साथ रोवर्स-रेंजर्स शिविर सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.