Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समर्पण और सेवा की सीख के साथ रोवर्स-रेंजर्स शिविर सम्पन्न

ब्यूरो 08-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250208-WA0010

ज़मानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित रोवर्स रेंजर्स शिविर का समापन समारोह पूर्वक किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने ध्वजारोहण किया गया। रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक गंगासागर शर्मा एवं मनीष यादव ने आपदा प्रबंधन, फायर फाइटिंग, बीपी सिक्स, नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, तंबू लगाना, गांठें, बंधन, मीनार एवं गैजेट्स बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, झोल डालना, स्ट्रेचर बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन रोवर रेंजर्स ने मनमोहक तंबू लगाए। सीमित संसाधनों में भोजन की व्यवस्था की। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि जिस मेहनत से रोवर रेंजर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह सराहनीय है। उन्होने समस्त प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोवर्स रेंजर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर उत्सवर्धन किया गया। रोवर्स प्रभारी डॉ अमित कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ उर्वशी दत्ता रही। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ रोवर्स अरमान आशीष शर्मा शिपू कुमार शिवानंद रहे वहीं सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स जगरानी कविता निधि प्रजापति रही। सात्वनां पुरस्कार अभिरंजन कुमार विजय पांडेय अमन मौर्य लवलीन गुप्ता कुमकुम यादव को दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 12वीं आर्चरी प्रतियोगिता: वाराणसी जोन में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
Next: नगर खेल कुम्भ अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया दमखम

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.