Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर खेल कुम्भ अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया दमखम

ब्यूरो 08-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250208-WA0013

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा गोराबाजार  स्थित पीजी कॉलेज मैदान में नगर खेल कुम्भ के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

दौड़ प्रतियोगिता से पहले ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी एवं युवाओं के प्रेरणादायक श्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष जिला प्रमुख डॉ रवि शेखर सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ आनंद सिंह, खेल विभाग प्रो0 सुजीत सिंह एवम् पूर्व सह प्रदेश मंत्री कामदेश्वेर सिंह ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता कुल दो वर्गों में आयोजित किया गया। छात्रा वर्ग का प्रतियोगिता 400 मीटर में आयोजित किया गया। जिसमे निक्की प्रथम , बबली द्वितीय  एवम् अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं छात्र वर्ग के 800 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम, अमरजीत द्वितीय एवम् प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किए है। डॉ रवि शेखर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की नगर खेल कुम्भ अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्थानीय कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की स्थानीय खेल के प्रति अपनी रुचि बढ़ाएं व इसके लिए अग्रसर हो। उक्त अवसर पर विपुल ईशान, स्नेहा, ओमकार, राहुल, अर्पित, रोशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समर्पण और सेवा की सीख के साथ रोवर्स-रेंजर्स शिविर सम्पन्न
Next: जमानियां और दिलदारनगर विद्युत कर्मियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, दिलदारनगर ने दर्ज की जीत

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.