Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प,समाज में समरसता का संदेश देती संत रविदास जयंती

ब्यूरो 12-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250212-WA0012

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर संत शिरोमणि कवि रविदास जी की जयंती समारोह आयोजित हुई की गई। समारोह आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

संत रविदास जयंती: श्रद्धालुओं ने अर्पित की भक्ति और सम्मान

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संत रविदास को आधुनिक चेतना का अग्रदूत बताते हुए कहा कि आज के परिवेश में जब जातिवाद और धार्मिक उन्माद अपने चरम पर है ,ऐसे दौर में संत रविदास की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। आज की तारीख में सभी को संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर देश और समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निर्वहन करने की आवश्यकता है। संत रविदास जी जाति पंथ के भेद से दूर समरस समाज की स्थापना के लिए उन्होंने अपने व्यक्तित्व से संपूर्ण समाज का विवेक जागृत किया ।उनके विचार और दर्शन हम सबका सदा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि संत रविदास जी ने सर्वप्रथम हिंदू और मुस्लिम एकता स्थापित करने का प्रयास किया ।उनका कहना था कि राम और रहीम को एक समझा जाए तथा वेद और कुरान को लोग बराबर सम्मान दें ।मंदिर मस्जिद को परमपिता परमेश्वर का धर्मस्थल बता कर हिंदू और मुसलमानों को आपस में न लड़ने की सलाह देते थे। उनका कहना था कि “मंदिर मस्जिद एक है ,इन में अंतर नाही ,रैदास राम रहमान का ,झगड़ा कोउ नाही। रैदास हमारा राम जोई ,सोई है रहमान ,काबा काशी जानि यहि ,दोउ एक समान।”

संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक:

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव ने कहा कि संत रविदास जी वर्ण व्यवस्था एवं जाति व्यवस्था के घोर विरोधी थे। वह जाति पाति, छूआछूत, और धार्मिक कट्टरता के भी घोर विरोधी थे। उन्होंने कहा कि रविदास जी का मानना था कि आदमी अपनी जाति से बड़ा नहीं होता बल्कि अपने कर्म, वाणी और चरित्र की वजह से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि आज देश को रविदास जैसे संत की जरूरत है जो इस देश में व्याप्त जाति पाति की भावना और धार्मिक कट्टरता को समाप्त कर देश में सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रखने का सही रास्ता दिखा सके ।

इस समारोह में मुख्य रूप से:

अशोक कुमार बिंद,अरूण कुमार श्रीवास्तव, रामदरस यादव, ओमप्रकाश सिंह, रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव,शिवशंकर यादव, शिखा सिंह, जितेन्द्र भारती,लल्लन राम,परमशीला यादव, पूजा गौतम, आनन्द शंकर यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव, राहुल सिंह, रामाशीष यादव, कृष्णा यादव, पवन यादव, संदीप यादव,पंकज यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। इस समारोह का संचालन जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ समीर सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन अलग-अलग सड़क हादसे, एक दर्जन लोग घायल
Next: सपा विधायक का भाजपा पर तीखा प्रहार, लगाए गंभीर आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.