Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन अलग-अलग सड़क हादसे, एक दर्जन लोग घायल

ब्यूरो 12-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250212-WA0011

गाजीपुर। प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की तीन गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें अधिकतर घायल नेपाल के निवासी हैं। एक कार से गहमर थाना क्षेत्र के मनोज सिंह, पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी सुनील राय, पिंटू कुमार, दानापुर निवासी कृष्ण मोहन और विकास कुमार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। रात साढ़े आठ बजे वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर कुसम्हीकला के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे आठ फीट गड्ढे में पलट गई। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार अधिक थी। वहीं, घटना की जानकारी होते ही मौके पर नंदगंज थाने की पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कालेज जिला अस्पताल भेजा गया। रात दस बजे नेपाल राष्ट्र से महाकुंभ प्रयागराज के लिए जा रही गाड़ी नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया चट्टी में ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने बने कटरे में जा घुसी। इससे नेपाल निवासी पांच श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं, गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर पर जोहरगंज कट कस्बा सैदपुर के पास स्कॉर्पियों में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे स्कार्पियों सवार दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा घाटों पर पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर, माघ पूर्णिमा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Next: संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प,समाज में समरसता का संदेश देती संत रविदास जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.