Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुष्ठ रोग का इलाज संभव, लेकिन जागरूकता की कमी बड़ी चुनौती

ब्यूरो 13-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250213-WA0022

गाजीपुर। स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान कार्यक्रम जो कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया गया के क्रम में आज जागरूकता रैली निकाली गई। ये रैली विकास भवन से निकलकर मुख्य मार्गाे से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। जिसे मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडेय के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी के संदेश को पढ़कर रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्रों ,अध्यापकों और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी के साथ ही कुष्ठ विभाग के कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि कुष्ठ रोग छूने अथवा स्पर्श से नही फैलता, कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करते हुए उन्हे मुख्य धारा मे लाकर समाज से जोड़ने का प्रयास करें । कुष्ठ रोग के प्रति लोगो मे जागरूकता लाई जा सके, इसी उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांण्डेय ने बताया कि साल 2025 के लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए, भ्रांतियां को दूर भगाए, कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इस थीम पर यह कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। जिसमें विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुष्ठ रोग के प्रति आमजन को जागरूक करने का काम किया गया। साथ ही कार्यक्रम के प्रथम दिन जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर स्वास्थ्य कर्मियों को सुनाया गया था । विकास भवन से निकाली गई रैली से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी संदेश सुनाकर आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई थी। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के बारे में बताया गया था। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा आठ हजार सहायता राशि भी दी जाती है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी अध्यापक के साथ ही कुछ विभाग के कर्मचारी और परिषदीय विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सस्पेक्ट डाटा: पिछड़ी जाति छात्रों के अभिलेख जल्द जमा करने के निर्देश
Next: अवैध हथियार तस्करी पर शिकंजा, एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.