गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2024-25 में पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 के छात्र/छात्राओं द्वारा भरे गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के डाटा का स्कूटनी मुख्यालय लखनऊ द्वारा की जा चुकी है एवं स्कूटनी में सस्पेक्ट (संदिग्ध) पाये गये। जिसमें देखने को मिला कि 6617 डाटा को सीधे छात्र/छात्राओं एवं सम्बन्धित विद्यालयों के लॉगिन पर परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया गया है।
“Income Not Matched with Revenue database, Suspect Age, Marks Mismatched as entere by Institutions” and Student, आदि कारणों से सस्पेक्ट की श्रेणी में है। इनसे सम्बन्धित अभिलेख विद्यालयों द्वारा प्रमाणित करते हुए कार्यालय पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को तत्काल उपलब्ध कराया जाना है। ताकि ऐसे डाटा पर विचार करते हुए उनको नियमानुसार छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा सस्पेक्ट डाटा को वेरीफाई/रिजेक्ट किया जा सकें। उक्त सम्बन्धित जनपद के समस्त कक्षा 9-10 के विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्तानुसार सस्पेक्ट डाटा के पिछड़ी जाति छात्रों से सम्बन्धित वांछित अभिलेखों को तत्काल कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, में जमा करना सुनिश्चत करें। अन्यथा सस्पेक्ट छात्रवृत्ति डाटा वाले छात्रों को अपात्र मानते हुए नियमानुसार रिजेक्ट कर दिया जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था का होगा।