जमानियां। तहसील क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 10वीं में 611 और 12वीं में 333 कुल 944 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसी प्रकार, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जमानिया की प्रबंधक रेशु जालान के अनुसार, कक्षा 10वीं में 489 और कक्षा 12वीं में 314 कुल 803 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, एसएस देव पब्लिक स्कूल, हेतिमपुर के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि कक्षा 10 वीं में 541 और कक्षा 12वीं में 295 कुल 836 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विद्यालय प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग परीक्षा संचालन को लेकर सतर्क है, ताकि छात्र-छात्राएँ निर्बाध रूप से अपनी परीक्षा दे सकें। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों में उत्साह है, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। छात्र—छात्राओं को फील गुड कराने के लिए गुब्बारा आदि लगाया जा रहा है।