गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवकली का शनिवार को अपर निदेशक डॉ. नीता कुलसरे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा और डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. आर. पी. के. सोलंकी (वाराणसी) द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई और दवाओं के रख-रखाव में खामियां पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सुधार करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विशाल यादव, डॉ. सूरज, डॉ. आकांक्षा सिंह, फार्मासिस्ट दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।