गाजीपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धुर्वाजुन स्थित बाबा चौमुखनाथ धाम में 26 और 27 फरवरी को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर की विशेष सफाई, रंगाई-पुताई और साज-सज्जा की जा रही है। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता धाम के अध्यक्ष बेचन राय ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन हेतु तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंकज राय, सुधीर पाण्डेय, मुकेश राम, विनोद राय, आशीष राय, अवधेश चौहान, बबलू राजभर, धीरज राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी, जिससे भक्तजन सुचारु रूप से दर्शन कर सकें। साथ ही, मेले में सफाई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। बाबा चौमुखनाथ धाम में हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। इस वर्ष भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे मेले में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करें।