Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में आस्था का केंद्र बना बाबा चौमुखनाथ धाम

ब्यूरो 23-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250223-WA0015

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक मुख्यालय से 8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम, देवकली-शादियाबाद मार्ग पर स्थित धुवार्जुन गांव में बाबा चौमुखनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन 26-27 फरवरी को किया जा रहा है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग के चारों दिशाओं में मुख होने के कारण इसे बाबा चौमुखनाथ धाम कहा जाता है। इस मंदिर के चारों ओर विशाल द्वार बनाए गए हैं। मंदिर के समीप एक तालाब है, जिससे खरारी नदी निकलती है, जो वर्षा के दिनों में विकराल रूप धारण कर लेती है।

मंदिर की ऐतिहासिक मान्यता

प्राचीन काल में इस स्थान पर घना जंगल था, जिसमें कबीरपंथी मठ स्थित था, जो आज भी मौजूद है। बताया जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व यहां एक साधु रहते थे, जो गाय पालन में रुचि रखते थे। उनकी एक गाय प्रतिदिन दूध देती थी, लेकिन अचानक उसने दूध देना बंद कर दिया। साधु ने इस रहस्य को जानने के लिए गाय का पीछा किया तो पाया कि गाय एक टीले पर खड़ी हो गई और उसके थनों से दूध की धारा स्वतः बहने लगी। यह क्रम कई दिनों तक चलता रहा।साधु ने जब समीप जाकर देखा तो वहां चार मुख वाला शिवलिंग प्रकट हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से खुदाई शुरू की गई, लेकिन शिवलिंग की लंबाई का पता नहीं चल सका। लगातार खुदाई के दौरान भूमि से जल धारा फूट पड़ी, जिससे खुदाई रोककर उसी स्थान पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया।

विशेष आकर्षण

बाबा चौमुखनाथ धाम की देखरेख करने वाली समिति के अध्यक्ष वेचन राय तथा पुजारी वीरेंद्र गिरि, पंकज राय, विनोद राय, सुधीर पांडेय, अवधेश चौहान, आशीष राय, बबलू राजभर और मुकेश राम ने बताया कि मंदिर के चारों ओर विशाल द्वार बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर 50 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार निर्मित किया गया है, जिस पर शिव परिवार सहित पांच देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर इस धाम में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर भगवान शिव के

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महाकुंभ से लौट रही कार और पिकअप की टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल
Next: यूपी से बिहार जा रही 5.5 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.