Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महाशिवरात्रि तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया महाहर धाम का निरीक्षण

ब्यूरो 23-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250223-WA0017

मरदह। महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर जिलाधिकारी (डीएम) आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ईरज राजा ने थाना मरदह क्षेत्र स्थित महाहर धाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

डीएम और एसपी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लगने वाले मेले को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संपूर्ण मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने और खोया-पाया केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, भीड़ प्रबंधन को लेकर पार्किंग और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप जिलाधिकारी सदर/कासिमाबाद, एडीएम, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, बीडीओ, पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर, विद्युत विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मरदह पुलिस बल के साथ अधिकारी वीरेंद्र सिंह, प्रवीण पटवा और प्यारे भी मौके पर मौजूद रहे। महाशिवरात्रि महापर्व के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद, जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज
Next: महाकुंभ से लौट रही कार और पिकअप की टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.