गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक (वाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार, और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।