गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मन चेतन दिवस” के अवसर पर ब्लॉक बाराचवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट अंकित आनंद एवं साइकाइट्रिक नर्स सतीश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य की अस्वस्थ स्थिति को पहचानने और उसे सही बनाए रखने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1098 तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, सीएचओ, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।