मरदह (गाज़ीपुर)। महाशिवरात्रि महापर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदया व पुलिस अधीक्षक महोदय ने बुधवार को थाना मरदह क्षेत्र स्थित महाहर धाम मंदिर परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल व बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, सुरक्षा संबंधी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद/भुड़कुड़ा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।