गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की नंदगंज पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस के अनुसार, बुधवार को उ0नि0 श्री श्याम सिंह व उनकी टीम रामपुर बन्तरा ओवरब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सिहोरी के पास स्थित पुलिया के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभिजीत यादव उर्फ गोलू यादव (19 वर्ष), पुत्र रामभजन यादव, निवासी ग्राम बासाबाँध, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध व अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 59/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।