गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में 26 से 28 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैचों का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव श्री राजेश कुमार सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर के क्रीड़ाधिकारी श्री अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया।
दूसरे दिन के मुकाबलों के नतीजे
गाजीपुर बनाम भदोही – गाजीपुर ने 25-17 से जीत दर्ज की।
वाराणसी बनाम आजमगढ़ – वाराणसी ने 36-15 से मुकाबला जीता।
प्रतापगढ़ बनाम भदोही – भदोही ने 30-26 से जीत हासिल की।
जौनपुर बनाम गोरखपुर – गोरखपुर ने 26-08 से शानदार जीत दर्ज की।
मऊ बनाम भदोही – गोंडा ने 27-13 से मुकाबला अपने नाम किया।
गोंडा बनाम वाराणसी – वाराणसी ने 28-12 से विजय प्राप्त की।
सेमीफाइनल मुकाबले 28 फरवरी को
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल वाराणसी बनाम मऊ तथा दूसरा सेमीफाइनल गाजीपुर बनाम आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल
मैचों के सफल आयोजन में निर्णायक की भूमिका में विनोद कुमार यादव, राम पाल, शेरबहादुर यादव, दशरथ पाल, मनोज सिंह, अजय गुप्ता, मो. अकरम (सचिव, जिला कबड्डी संघ, गाजीपुर), राजेश कुमार यादव, अवनीश राय, लालसाहब यादव, कमलेश सिंह, चंदन पटेल आदि उपस्थित रहे।
सम्मानित अतिथि एवं आयोजन समिति
इस अवसर पर सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, श्रीमती संगीता यादव, अंजनी वर्मा, पूजा सिंह, मो. मोईन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गाजीपुर के क्रीड़ाधिकारी श्री अरविंद यादव ने सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।