गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र ने आज पति-पत्नी विवाद से जुड़े 09 मामलों की सुनवाई की। इनमें से 01 मामला, जो काफी समय से विवादित था, को दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाते हुए गिले-शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से विदाई कराई गई।
इसके अलावा, 02 पारिवारिक विवादों में समझौता होने के बाद मामले की फाइल बंद कर दी गई, जबकि 03 मामलों में कानूनी सलाह देने के उपरांत उनकी फाइलें निस्तारित कर दी गईं। वहीं, 03 अन्य मामलों में मध्यस्थता सफल न होने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। इन सभी मामलों के निस्तारण में कमरूद्दीन, विक्रमादित्य, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उपनिरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।