गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कासिमाबाद में दिनांक 1 मार्च 2025, दिन शनिवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी करेंगी, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित जनपद के सभी अधिकारी इसमें उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा, तहसील सेवराई में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) करेंगे, जबकि अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारी समाधान दिवस का संचालन करेंगे। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे तहसील समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखें, जिससे उनका त्वरित समाधान किया जा सके।