Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉसम एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने दिखाया नवाचार

ब्यूरो 28-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250228-WA0019

जमानिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए 3D सूर्य मंडल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक जेसीबी समेत विभिन्न नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने।

विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्णानंद राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान ही वह माध्यम है, जो हर कार्य को सरल और प्रभावी बनाता है। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति राय, उप-प्रधानाचार्य श्री ईश्वर नेपाल, सामान्य वाहक बलिराम सिंह यादव सहित विद्यालय के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अजय राय, दिनेश सिंह यादव, साधना राय, जया कौशिक, ममता राय, गयासुद्दीन खान, कृष्ण गोपाल तिवारी, प्रतिका नेपाल, कविता राय, इति विश्वास, चंदा उपाध्याय, सहाना खान, धनंजय यादव और विवेकानंद राय समेत अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 1 मार्च को
Next: योगी राज में बेखौफ असलहा लहराने का वीडियो वायरल, एसओ पर तहरीर बदलवाने का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.