गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यक्रमानुसार जनपद गाजीपुर में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 फरवरी 2025 तक नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
आज समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर, मा. श्रीमती सपना सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं आशीर्वचन प्रदान किया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी वाराणसी श्रीमती विमला सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर श्री अरविंद यादव द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर श्री नरेन्द्र सिंह एवं युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर श्री दिलीप सिंह उपस्थित रहे।
सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों का रोमांच
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने मऊ को 44-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गाजीपुर ने आजमगढ़ को कड़े मुकाबले में 30-29 से हराया। फाइनल मुकाबला गाजीपुर और वाराणसी के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने 24-20 से जीत दर्ज कर ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक एवं विशिष्ट उपस्थितगण
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विनोद कुमार यादव, राम पाल, शेरबहादुर यादव, दशरथ पाल, मनोज सिंह, अजय गुप्ता, मो. अकरम (सचिव, जिला कबड्डी संघ गाजीपुर), राजेश कुमार यादव, अवनीश राय, लालसाहब यादव, कमलेश सिंह, चंदन पटेल शामिल रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी राय, नफीस अहमद, विनोद कुमार जायसवाल, राधेश्याम सिंह यादव, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेंद्र सिंह, प्रेमचंद यादव, श्रीमती संगीता यादव, अंजनी वर्मा, पूजा सिंह, मो. मोईन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में क्रीड़ा अधिकारी श्री अरविंद यादव ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।