गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 79 शिकायतें/प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सातों तहसीलों में 241 शिकायतें दर्ज, 24 का हुआ निस्तारण
जिले की सातों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 241 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विभिन्न तहसीलों में प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण की स्थिति:
तहसील कासिमाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 07 का निस्तारण किया गया।
तहसील जमानियां: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील सेवराई: अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राजेश कुमार की अध्यक्षता में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 04 का निस्तारण किया गया।
सदर तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, परंतु कोई निस्तारण नहीं हो सका।
तहसील मुहम्मदाबाद: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 03 का समाधान किया गया।
तहसील जखनिया: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण हुआ।
तहसील सैदपुर: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 06 का समाधान किया गया।
सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का अविलंब स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।