गाजीपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने धनेश्वर इंटर कॉलेज, कुसुम्हीखुर्द (सिरगिथा, नंदगंज) और एन.के. पब्लिक इंटर कॉलेज, सरायगोविंद (शादियाबाद) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। अधिकारियों ने नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।