आजमगढ़। थाना बहरियाबाद क्षेत्र के गदाईपुर राम जानकी मंदिर के पास एक युवक का शव आम के पेड़ के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू सिंह निवासी ग्राम नौपुरा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है, जो एक भट्ठे पर काम करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई थान सिंह ने थाना बहरियाबाद में सूचना दी कि सोनू सिंह ने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली, जिससे पेड़ से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच जारी है।