गाज़ीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 288 पाउच (कुल 57.2 लीटर) देशी शराब और एक मोटरसाइकिल (विक्की) वाहन संख्या UP60 AP 6205 के साथ गिरफ्तार किया। यह शराब अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 01 मार्च 2025 को भांवरकोल पुलिस टीम मिर्जाबाद चट्टी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बदौली अदाई से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार गुप्ता (पुत्र जगनरायण गुप्ता, निवासी ग्राम अमावं, थाना नरही, जनपद बलिया, उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ भांवरकोल थाने में मु0अ0सं0 39/25, धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भांवरकोल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।