गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में 02 मार्च 2025 को पुलिस लाइन परिसर में महिला सहायता प्रकोष्ठ / परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी के विवादों से संबंधित 34 मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान 11 मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से सुलह कराई गई, जिससे वर्षों से चले आ रहे मतभेद समाप्त हो गए और आपसी सहमति से विदाई की गई। वहीं, 14 मामलों में मध्यस्थता विफल रहने के कारण विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए प्रकरण बंद कर दिए गए। इसके अलावा, 07 पारिवारिक विवादों में सुधार के संकेत मिलने पर पत्रावली बंद कर दी गई। बाकी मामलों में समाधान न होने के कारण अगली सुनवाई की तिथि तय की गई।
सुनवाई एवं सुलह प्रक्रिया में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रोली सिंह, आरक्षी शिव शंकर यादव एवं महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गाजीपुर पुलिस का यह प्रयास पारिवारिक विवादों को सुलझाने और दंपतियों को एक नया अवसर देने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।