गाजीपुर। निदेशक, सोशल ऑडिट, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश (दिनांक 21 जनवरी 2025) के तहत जनपद में ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में निदेशालय द्वारा प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में यह साक्षात्कार दिनांक 07 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से विकास भवन, सभागार, गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आवेदक अपने संबंधित विकास खंडों से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी आवेदित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।